टीम इंडिया का फोटोशूट, जानिये कैसे करीब आये धोनी-कोहली
नई दिल्ली। एशिया कप में जिस तरह से टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है उसने टी-20 विश्वकप में भारत की जीत की संभावनाओं को काफी बढ़ा दिया है। विश्वकप से पहले टीम इंडिया जबरदस्त फार्म में दिख रही है। खिलाड़ी एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं और ड्रेसिंग रूम का भी माहौल काफी अच्छा है। इसी बीच टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया ने फोटो शूट कराया है।
टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया की नयी किट की 4 अहम बातें
टेस्ट कैप्टन विराट कोहली ने फोटोशूट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसमें विराट कोहली के अलावा, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, और अजिंक्या रहाणे भी है। जो तस्वीर कोहली ने साझा की है उसमें टीम काफी टफ लुक में दिख रही है।
तस्वीर को वार्विक सेंट ने क्लिक किया है। उन्होंने फोटो शूट के अनुभव साझा करते हुए लिखा है कि उन्होंने कप्तान धोनी से कोहली के करीब आने को कहा, जिसके बाद स्टूडियों में एकदम शांति छा गयी। लेकिन धोनी कुछ करने की बजाए सिर्फ अपना सिर हिलाते हैं और थोड़ा सा कोहली के करीब आते हैं। इसके बाद वार्विक लिखते हैं कि मुझे माफ करना मैं जानता हूं यह बड़ी डील है आपके लिए लेकिन मैं चाहता हूं कि आप कोहली के करीब आये।
जिसके बाद धोनी थोड़ा मुस्कुराते हैं और सभी लोग राहत की सांस लेते हैं। फोटो में जब जडेजा अपने पैरों को खोलकर अपने हाथों पर बने टैटू को पोज करते हैं तो बाकी खिलाड़ी जोर से हंसने लगते हैं जिसके बाद कोहली उन्हें हेलमेट देते हैं जिससे वह एक बेहतर पोज दे सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
