Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का ताज़ा स्कोर

हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पाँचवां वनडे मैच खेला जा रहा है. टॉस जीता है ऑस्ट्रेलिया ने और फैसला किया है पहले बल्लेबाज़ी करने का.

सात मैचों की श्रृंखला में भारत और ऑस्ट्रेलिया 2-2 अंक से बराबरी पर चल रहे हैं. दोनों टीमों की कोशिश इस मुक़ाबले को जीतकर सिरीज़ में बढ़त हासिल करने की होगी.

हालाँकि गरूवार के मैच के मुख्य आकर्षण सचिन तेंदुलकर हैं, जो 17 हज़ार रनों के निजी स्कोर से महज़ सात रन दूर हैं. भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है.

वनडे का ताज़ा स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें

भारत के लिए अच्छी ख़बर ये है कि गौतम गंभीर चोट से उबर गए हैं और खेलने के लिए तैयार हैं.

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की चिंता ये है कि उनके लगभग आधे खिलाड़ी किसी न किसी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं.

भारत-महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, आशीष नेहरा, इशांत शर्मा, मुनाफ़ पटेल, सुदीप त्यागी और दिनेश कार्तिक.

ऑस्ट्रलिया- रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल हसी, डॉंग बॉलिंगर, कॉकली, नैथन हॉरित्ज़, बेन हिलफ़ेंहॉस, होलांड, जॉनसन, शेन वाटसन, कैमरुन व्हाइट और शॉन मार्श.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+