Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019: प्लेऑफ से पहले Delhi Capitals की उड़ी नींद, बड़े खिलाड़ी के खेलने पर संशय

नई दिल्ली। आईपीएल 2019 के लगभग हर मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले रबादा दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस युवा तेज गेंदबाज से विश्व कप 2019 में भी दमदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद की जा रही है। अभी हाल में ही दिल्ली कैपिल्टस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में रबादा नहीं खेले थे। बताया गया कि उनको आराम दिया गया है। इस मैच में दिल्ली की टीम को रबादा की कमी बहुत खली और वे मैच भी हार गए थे।

लेकिन विश्व कप से ठीक पहले रबादा को दिया गया ये आराम दिल्ली कैपिटल्स से ज्यादा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की नींद उड़ा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया है कि रबादा की पीठ में कुछ तकलीफ है इसलिए उनको आराम दिया गया है। ऐसे में, जबकि डेल स्टेन पहले ही कंधे में चोट के चलते पूरे आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, दक्षिण अफ्रीका की चिंता समझी जा सकती है।

इसी बीच यह भी माना जा रहा है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) रबादा की चोट का स्कैन भी करा सकता है ताकी उनके आईपीएल में आगे खेलने पर कोई फैसला लिया जा सके। अगर इस तेज गेंदबाज को स्वदेश वापस बुला लिया जाता है तो यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा झटका होगा क्योंकि प्लेऑफ का दौर बस शुरू होने को है।

इस बारे में बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है- 'रबादा ने थोड़ी दिक्कत होने की शिकायत कही और हमने उनके सारे टेस्ट कराए हैं। विश्व कप आने में ही और CSA भी हमारे संपर्क में बना हुआ है। हमने उनसे बात की है और रबादा की रिपोर्ट्स भी भेज दी है। वे रिपोर्ट की जांच करेंगे और उसके बाद रबादा के आईपीएल में खेलने पर बात करेंगे।'

Story first published: Thursday, May 2, 2019, 21:29 [IST]
Other articles published on May 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+