Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'वो वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं', लॉकी फर्गुसन ने बताया मुश्किल बल्लेबाज का नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। उनका बल्ला जब चलता है तो फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल ही जाता है। कब 50 रन 100 में तब्दील हो जाएं, खुद रोहित भी महसूस नहीं कर पाते। रोहित क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन ने रोहित की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर आप रोहित को आउट नहीं कर पाते हैं, तो फिर मैच हाथ से निकलता हुआ ही समझो।

बताया मुश्किल बल्लेबाज

बताया मुश्किल बल्लेबाज

फर्गुसन से स्पोर्ट्सकीड़ा पर जब से पूछा गया कि किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना उन्हें सबसे मुश्किल लगता है, तो उन्होंने रोहित का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'अच्छा सवाल है, ऐसे कुछ बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा मुझे बहुत चैलेंजिंग लगते हैं। अगर आप उन्हें जल्द आउट नहीं करते हैं, तो वो बड़ा स्कोर बना लेते हैं। वो आपकी गेंद की लेंथ को बहुत जल्दी पिक करते हैं और मेरी यही ताकत है। वो वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं।' फर्गुसन ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर के अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी खतरनाक बताया।

रोहित के हैं फैन

रोहित के हैं फैन

इस गेंदबाज ने आगे कहा, 'स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली- ये सभी वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज किसी कारण से हैं। इनको गेंदबाजी करना हमेशा मुश्किल होता है। आपको अच्छा लगता है, जब आप टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाजों को आउट कर लेते हैं और आपको मिडिल ऑर्डर और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिलता है।' उन्होंने कहा, 'मैं रोहित शर्मा का बड़ा फैन हूं, मुझे लगता है कि वो एक असाधारण बल्लेबाज हैं।'

दर्ज हैं वनडे में तीन दोहरे शतक

दर्ज हैं वनडे में तीन दोहरे शतक

बता दें कि रोहित इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके खाते में वनडे इंटरनैशनल में तीन डबल सेंचुरी दर्ज हैं। वनडे इंटरनैशनल का हाइएस्ट स्कोर भी रोहित (264) के नाम ही दर्ज है। 2014 में उन्होंने यह पारी श्रीलंका के खिलाफ खेली थी। इसके अलावा टी20 इंटरनैशनल में रोहित चार सेंचुरी जड़ चुके हैं और अभी तक कोई भी क्रिकेटर टी20 में इतने शतक नहीं लगा सका।

Story first published: Thursday, July 30, 2020, 12:06 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+