INDvNZ: 'पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में भारत पर पलटवार करेगी कीवी टीम'

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में मात देने के लिए अपने कदम शानदार तरीके से आगे बढ़ा दिए हैं। भारत ने शान के साथ ये मैच जीतकर दौरे का बेहतरीन आगाज किया है। टीम इंडिया ने इस मैच में कीवी टीम को 8 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते कीवी टीम 38 ओवरों में 157 रनों पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम बिना किसी दिक्कत के लक्ष्य का पीछा कर लिया।

मैच में धवन ने अपना 26वां अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली तब फर्ग्युसन की गेंद पर आउट हुए जब वे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने 45 रन बनाए। कोहली के बाद अंबाती रायडू (13) ने नंबर चार पर आकर विजयी रन पूरा किया। वे शिखर धवन के साथ नाबाद लौटे। धवन ने 103 गेंदों में नाबाद 75 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से केवल ब्रेसवेल और फर्ग्युसन को ही 1-1 विकेट मिल सका। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच में भी भारत ही जीत का दावेदार है। हालांकि कीवी टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन की राय इसके एकदम उलट है।

फर्ग्युसन का विश्वास है कि कीवी टीम भारत पर तेजी से पलटवार करेगी। पहले मैच में 41 रन देकर 1 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, 'यह निश्चित रूप से इन गर्मियों में हमारा बेस्ट प्रदर्शन नहीं था। हमको पता था पहले मैच के हमारे सामने स्कोर बोर्ड पर रन बनाने की चुनौती थी। जब आप भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलते हो तो यह हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है और आप ऐसी टीम पर हमेशा अटैक करना चाहोगे ताकि आप वापस फाइट कर सको।' इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा कि हमने अपनी गलतियों पर ध्यान दिया और अगले मैच में हम अपनी फार्म को बेहतर बनाए रखेंगे।

Story first published: Thursday, January 24, 2019, 13:12 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+