टेनिस संघ के खिलाफ अदालत जायेंगे महेश भूपति
मुंबई। डेविस कप से बाहर किये गये महेश भूपति अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के खिलाफ अदालत जायेंगे। एआईटीए ने रोहन बोपन्ना और महेश भूपति को 30 जून 2014 तक प्रतिबंधित कर दिया है। जिस पर भूपति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैने भारत के लिए 18 साल और बोपन्ना ने दस वर्ष तक खेला है। मैं यह जानना चाहता हूं कि संघ द्वारा लिया गया यह फैसला वैध है या नहीं।
माना जा रहा है कि यह फैसला अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत लिया गया है। महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने लंदन ओलंपिक के ठीक पहले लिएंडर पेस के साथ मिक्स्ड डबल्स में खेलने से मना कर दिया था। जिससे एआइटीए उनसे नाराज था। न्यूजीलैंड के खिलाफ डेविस कप में भी युवाओं को मौका दिया गया। जिसमें युवा खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 की लीड हासिल की।
भूपति ने कहा है कि वह अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करेंगे। भूपति ने यह भी कहा कि उनके और संघ के प्रमुख सदस्यों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है। यह बेहद अफसोस की बात है कि मैं और बोपन्ना इस गंदे खेल में फंस गये हैं।
एआईटीए ने साफ कर दिया है कि वह अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगा।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
