For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भूपति, पेस जीते और सानिया फिर हारीं

By Staff

भारत के महेश भूपति और बाहमास के मार्क नोल्स की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के डबल्स में रूसी खिलाड़ी मिखाइल जूज़नी और जर्मनी के मिस्चा जवरेव की जोड़ी को पुरुषों के डबल्स के पहले राउंड में हरा दिया है.

जूज़नी-जवरेव की जोड़ी ने पहले सेट में महेश भूपति- मार्क नोल्स की जोड़ी का मुक़ाबला किया लेकिन पहले सेट में पिछड़ने के बाद वो जोड़ी आगे के सेटों में नहीं टिक पाईं.

भूपति-नोल्स की जोड़ी ने जूज़नी-जवरेव की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराया.

पेस भी जाते

लिएंडर पेस और चेक के लुकास डलोही की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के डबल्स में स्विटज़रलैंड के येवेस अलेगरो और फ़्रांस के फ़्रैबिस संतारो की जोड़ी को 4-6, 6-1, 6-2 से हरा दिया.

उधर ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला डब्लस में भारत को अच्छी ख़बर नहीं मिली.

सानिया मिर्ज़ा और अमरीका की वानिया किंग की जोड़ी को रूसी खिलाड़ी वेरा दशेविना ओलगा और यूक्रेन की ओलगा सोवचुक की जोड़ी ने पहले ही राउंड में हरा दिया.

सानिया-वानिया की जोड़ी ने खेल की शुरूआत पहले सेट में जीत से की, लेकिन दशेवीना-सोवचुक की जोड़ी ज़ोरदार ढंग से खेल में वापस आई की और जीत भी गई.

दशेवीना-सोवचुक की जोड़ी ने सानिया-वानिया की जोड़ी को 6-4, 6-1, 6-1 से हरा दिया.

सानिया इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन के अब तक के मुक़ाबलों से बाहर हो गई हैं. वे अब भूपति के साथ मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में उतरेंगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+