Pics: शाहरूख खान ने लांच की सानिया की 'ऑटोबायोग्राफी ' बुलाया 'रैकेट की रानी'

नई दिल्ली। भारत की खेल रत्न सानिया मिर्जा की बहुप्रतिक्षित ऑटोबायोग्राफी 'Ace Against Odds' की लांचिंग हैदराबाद में फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के कर-कमलों से हुई।

बुक लाचिंग के मौके पर किंग खान ने सानिया मिर्जा की तारीफ करते हुए उसे देश की रीयल हिरोईन कहा और उन्हें 'रैकेट की रानी' के नाम से संबोधित किया। किंग खान ने कहा कि महिलाओं को अगर हम ज्यादा से ज्यादा प्यार और सम्मान देंगे तो निश्चित तौर पर हमें सानिया जैसे और नायाब हीरे मिलेंगे।

आज हम मैरीकॉम, सानिया मिर्जा और पीटी उषा जैसे महान दिग्गजों का उदाहरण अपने बच्चों को देते हैं। ये हमारे देश की गौरव हैं जिनसे प्रभावित होकर आज हमारी युवा पीढ़ी खेल में करियर बना रही है। मुझे गर्व है सानिया पर और मैं उनके मां-बाप का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिनके सपोर्ट और त्याग के कारण आज हमारे पास सानिया मिर्जा जैसी महान खिलाड़ी है। सानिया तो वाकई में 'रैकेट की रानी' है।

इसके बाद सानिया मिर्जा ने भी किंग खान को किताब के विमोचन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने केवल शाहरूख से एक बार कहा था कि क्या वो मेरी जिंदगी के अनमोल हिस्सों को वर्णित करने वाली किताब का विमोचन करेंगें, और वो यहां आ गये। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे लोगों का प्यार और सपोर्ट मिला जिसके कारण मेरा करियर इतना लंबा रहा है।

आपको बता दें कि 'Ace Against Odds' सानिया के करियर की जर्नी के अलावा उनकी और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी के बारे में भी जिक्र है। इस किताब हार्पर कोलिंस ने पब्लिश किया है और इसे पूरा करने में 5 साल लगे हैं।

Story first published: Thursday, July 14, 2016, 9:15 [IST]
Other articles published on Jul 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+