For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट-अनुष्का संग केएल राहुल ने की कैरेबियाई समुद्र की सैर, वायरल हुई तस्वीर

Virat Kohli, Anushka Sharma Enjoy Boat ride with KL Rahul, Mayank Agarwal, Video | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत जितनी शानदार हुई थी उतने ही शानदार समापन की ओर यह दौरा जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में लगभग रौंदते हुए 318 रनों की जीत दर्ज की। यह जीत कैरेबियाई धरती पर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत भी है। इस मैच में रहाणे, विहारी, बुमराह, ईशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। इसी बीच एक और खिलाड़ी ने दोनों पारियों में टॉप ऑर्डर पर मजबूत शुरुआत देकर टीम की नींव मजबूत करने का काम किया। ये खिलाड़ी थे ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल।

राहुल ने दोनों पारियों में दिखाया अच्छा खेल-

राहुल ने दोनों पारियों में दिखाया अच्छा खेल-

लोकेश राहुल ने इस मैच की पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 38 रनों का योगदान दिया। राहुल का यह योगदान इसलिए अहम है क्योंकि दोनों ही पारियों में उनके साथी मयंक अग्रवाल समेत चेतेश्वेर पुजारा जैसा बल्लेबाज भी नहीं चल सका था। पहली पारी में विराट कोहली भी नहीं चल सके थे। ऐसे में राहुल ने टॉप ऑर्डर पर एक छोर संभालकर अपनी करियर की जिम्मेदारी भरी टेस्ट पारियों को अंजाम दिया। हालांकि वे अपनी पारियों को अगले मैचों में लंबा खिंचना चाहेंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि राहुल का आत्मविश्वास अब काफी बढ़ा होगा।

विराट-अनुष्का के साथ समुद्र के नजारें

विराट-अनुष्का के साथ समुद्र के नजारें

भारत अब इस मैच को जीत गया है और राहुल समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए यह रिलेक्स होने का समय है। इसी बीच राहुल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समुद्र की सैर करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर एक बोट की है जिसमें राहुल के साथ मयंक अग्रवाल और रविचंद्रन अश्विन भी नजर आ रहे हैं। राहुल ने तस्वीर शेयर करते हुए पहले टेस्ट की जीत की खुशी को जाहिर करते हुए लिखा है- 'एंडलेस ब्लू' (अंतहीन नीला रंग)। राहुल इस फोटो में शर्टलेस होकर समुद्र के नजारे का लुत्फ उठाते हुए देखे जा सकते हैं।

ग्रैंड स्लैम के अपने पहले मुकाबले में भारत के सुमित नागल ने रोजर फेडरर को पहले सेट में हराया

कोहली के लिए भी खास रहा टेस्ट

कोहली के लिए भी खास रहा टेस्ट

जैसा की आप देख सकते हैं कि राहुल के साथ इस फोटो में टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी रिलेक्स करते हुए नजर आ रहे हैं। एंटीगा टेस्ट विराट कोहली के लिए भी बतौर कप्तान यादगार साबित हुआ। कोहली इस मैच को जीतने के साथ ही धोनी के 27 टेस्ट जीत के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। यहीं नहीं, ये उनकी घर के बाहर 12वीं जीत थी और उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। अब भारत को सीरीज का अगला और अंतिम मैच 30 अगस्त को जमैका में खेलना है।

Story first published: Tuesday, August 27, 2019, 9:44 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+