Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बंगलौर जीता,शीर्ष पर पहुँचा

आईपीएल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 36 रनों से मात दी है. बंगलौर की ये लगातार चौथी जीत है और वो अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुँच गया है.

बंगलौर में हुए मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फ़ैसल किया.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 135 रन ही बना सकी.

बंगलौर की ओर से रॉबिन उथप्पा ने 38 गेंदों में शानदार 68 रन बनाए और नाबाद रहे. वे प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने पांच विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 171 रन बनाए. टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही. कालिस और द्रविड़ क्रमश 19 और 14 रन बनाकर आउट हो गए.

लेकिन रॉबिन उथप्पा ने ऐसी तूफ़ानी पारी खेली कि अपनी टीम को ठीक-ठाक स्कोर तक ले गए. उन्होंने तीन चौके और छह छक्के लगाए. विराट कोहली ने अंत में उनका साथ दिया. उन्होंने 24 रन बनाए.

बदले में चेन्नई की पारी की शुरुआत कुछ ख़ास अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल एक रन बनाकर चलते बने. हेडन ने कुछ अच्छे शॉट लगाए पर 32 के स्कोर पर रन आउट हो गए.

हेडन के बाद रैना और मॉर्कल समेत चेन्नई का कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं पाया. बंगलौर के विनय कुमार ने चार विकेट ले चेन्नई की कमर तोड़ दी. केवल बद्रीनाथ थोड़ा टिककर खेले और 31 रन बनाकर आउट हुए.

172 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 135 रन बना पाई.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+