CT17 SLvSA: अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रनों से हराकार किया सफर का आगाज
साउथ अफ्रीका जहां सीमित ओवर के खेल में दुनिया की नंबर वन टीम है तो वहीं श्रीलंका छठे नंबर पर है। हालांकि साउथ अफ्रीका का मनोबल इसलिए भी ऊंचा होगा क्योंकि उसने इसी साल जनवरी में श्रीलंका को अपने घर में 5 मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से हराया था। श्रीलंका से पहले ऑस्ट्रेलिया को भी 5-0 से हराकर साउथ अफ्रीका सातवें आसमान पर है।
इन सबसे वाबजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़े टूर्नामेंट की चोकर्स टीम कहा जाता है। जो पूरे साल तो शानदार प्रदर्शन करेगी लेकिन आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में फिसड्डी साबित हो जाएगी। हालांकि उसके बल्लेबाज हाशिम अमला, एबी डीवीलियर्स किसी भी मैच का खेल बदलने में माहिर हैं।
हालांकि 1998 में उद्घाटन चैंपियंस ट्राफी का टूर्नामेंट जीतने के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक कोई बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है।
वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका मौजूदा समय में सबसे कमजोर टीमों में से एक मानी जा रही है। पिछले काफी समय से श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। खैर अब देखना होगा कि क्या मलिंगा की वापसी से श्रीलंका अपनी लय हासिल कर पाती है या नहीं?
LIVE Score:- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 299 रन बनाए।
जीत के लिए 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में ऑल-आउट होकर 203 रन ही बना सकी। और दक्षिण अफ्रीका ने ये मैच 96 रनों से जीत लिया।
पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-
- श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, लकमल रन आउट
- श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, प्रसन्ना आउट
- श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, गुणरत्ने आउट
- श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर कप्तान थरंगा आउट
- लड़खड़ाई श्रीलंका की पारी, 4 बल्लेबाज आउट
- श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, कुसल मेंडिस आउट
- श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, तूफानी पारी के बाद निरोशन डिकवेला आउट, 33 गेंदों में बनाए 41 रन
- जीत के लिए 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका का स्कोर 5.2 ओवर के बाद 0 विकेट के नुकसान पर 38 रन
- 100 रन बनाकर रन आउट हुए हाशिम अमला
- सबसे कम पारियों (151) में 25 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने अमला, कोहली (162) को पीछे छोड़ा
- अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, अमला ने जड़ा शतक
- अफ्रीका का चैौथा विकेट गिरा, डेविड मिलर आउट
- अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा, डिविलियर्स भी आउट
- अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, डुप्लेसिस आउट, 70 गेंदों में बनाए 75 रन
- अफ्रीका की सधी हुई बल्लेबाजी, स्कोर 100 के पार
- अफ्रीका का पहला विकेट गिरा, डि कॉक आउट, प्रदीप ने लिया विकेट
- श्रीलंका की कसी हुई गेंदबाजी, अफ्रीका की धीमी शरूआत
- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):- क्विंटन डी कॉक (कीपर), हाशिम अमला, फाफ डु प्लेसिस, एबी डिविलियर्स (कप्तान), डेविड मिलर, जीन पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, कागीसो रबादा, मॉर्न मॉर्केल, इमरान ताहिर।
- श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):- उपुल थरंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेल (कीपर), कुसल मेंडिस, दिनेश चांडिलाल, कुसल परेरा, चामेरा कपुगेदेरा, एसाला गुणरत्ने, सेकुगु प्रसन्ना, सुरंगा लकम, नुवान प्रदीप, लसिथ मलिंगा।
- श्रीलंका के लिए बुरी खबर है। चोट के कारण कप्तान एंजिलो मैथ्यूज मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह उपल थरंगा को कप्तान बनाया गया है।
- श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
