Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सैयद मोदी टूर्नामेंट में तौफीक ने जीता खिताब

लखनऊ। पूर्व विश्व चैम्पियन इंडोनेशिया के तौफीक हिदायत ने अपने अनुभव के दम पर भारत के गैर वरीय सौरभ वर्मा को आज यहां हराकर सैयद मोदी अंतरराष्‍ट्रीय ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट में एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास एकेडमी कोर्ट में खेले गये फाइनल में तौफीक ने टूर्नामेंट में जाइंट किलर बनकर उभरे सौरभ को लगातार गेम में 21-15, 21-18 से पराजित किया।

इसके साथ ही उन्होंने एक साल से चला आ रहा खिताब का सूखा भी खत्म किया। वर्ष 2004 के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता तौफीक के रूप में अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सौरभ ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान वह कई बार बढ़त बनाने में कामयाब रहे लेकिन उसे बरकरार नहीं रख सके।

पहले गेम में सौरभ ने अच्छी शुरुआत करते हुए एक समय 5-1 से बढ़त ले ली थी लेकिन नाजुक मौकों पर अनुभवहीनता उनके आड़े आ गयी। पहला गेम 15-21 से गंवाने के बाद दूसरे गेम में भारतीय शटलर ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी लेकिन बार-बार बढ़त लेने के बाद वह उसे गंवाते भी रहे और आखिरकार दूसरा गेम भी 18-21 से हार गये।

इसके साथ ही भारत की खिताब जीतने की उम्मीद टूट गयीं। सौरभ यह मुकाबले भले ही गंवा बैठे लेकिन पूर्व विश्व चैम्पियन के सामने उन्होंने अपने हौसले और दमदार खेल की बदौलत काफी तालियां बटोरीं। इस जीत के साथ ही तौफीक ने पिछले एक साल से चला आ रहा खिताब का सूखा समाप्त किया। इससे पहले पिछले साल नवंबर में उन्होंने फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज की थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+