For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लंदन में भड़के दंगे में बाल-बाल बचे टीम इंडिया के चार खिलाड़ी

London riots: Despite violence, crowd gathers to greet Team India in Birmingham
लंदन। जहां एक तरफ भारतीय टीम को टेस्‍ट मैच में वापसी करने का दबाव है वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर बेहद चिंता। लंदन में पुलिस की गोलीबारी में एक शख्‍स की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से दंगा भड़क गया और उसकी लपेटे में आने से टीम इंडिया के चार खिलाड़ी बाल-बाल बच गये। आपको बता दें कि यहां के विक्‍टोरिया स्‍क्‍वेयर में भड़के दंगे में प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा बाल-बाल बच गये।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बर्मिंघम के विक्‍टोरिया स्‍क्‍वेयर में टीम इंडिया के लिये एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के सिर्फ चार खिलाड़ी प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, विराट कोहली और प्रज्ञान ओझा ही पहुंच सके थे। खिलाडि़यों के पहुंचने के बाद दंगाईयों ने हंगामा शुरु कर दिया। मालूम हो कि हमला खिलाडि़यों के पहुंचने के 15 मीनट बाद हुआ मगर वहां 10 मीनट रुकने के बाद ही खिलाड़ी निकल गये थे।

आपको बताते चलें कि बर्मिंघम में दंगे शुरु होने के बाद वहां के लोगों ने पबों और शापिंग मॉल को अपना निशाना बनाया ह‍ै। लोगों ने कुछ जगहों पर लूटपाट और पत्‍थरबाजी भी की है। खास बात तो यह है कि दंगे की आग बर्मिंघम तक पहुंच आई है और यह कल से तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाना है। लंदन पुलिस की मानें तो अभी तक दंगे में 334 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि लंदन में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति के मारे जाने के बाद दंगा भड़क गया। गुरुवार को पुलिस की गोलीबारी में एक संदिग्ध अपराधी की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+