पश्चिम बंगाल व गोवा अपने-अपने मैच जीते
श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। संतोष ट्राफी फुटबाल के दो अलग अलग मुकाबलों में आज पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को 4-1 और गोवा ने महाराष्ट्र को 2-0 से हरा दिया।
एक और मैच जो कल दर्शकों के हुड़दंग की वजह से बीच में ही रोक दिया गया था आज पूरा हुआ। इस मैच में पंजाब ने जम्मू कश्मीर को 1-0 से हरा दिया।
पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र के बीच ग्रुप-बी का मैच एक तरफा रहा। मध्यांतर से ठीक दो मिनट पहले पश्चिम बंगाल की टीम में असीम दास की जगह शामिल किए गए स्ट्राइकर शंकर ओरांव ने पहला गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
मैच के दूसरे हाफ में बंगाल के खिलाड़ियों के हमलों के सामने विपक्षी खिलाड़ी बेबस दिखे। दूसरे हाफ में सिर्फ छह मिनट के अंतराल पर पश्चिम बंगाल के खिलाड़ियों ने जल्दी -जल्दी तीन गोल किए।
ग्रुप -बी के एक अन्य मुकाबले में पहले हाफ के दौरान गोवा और महाराष्ट्र की टीमें गोलरहित रहीं लेकिन दूसरे हाफ में गोवा ने दो गोल कर मैच को अपने नाम कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications