For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के, इस सीजन में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

नई दिल्ली। क्रिकेट में 20-20 के फॉर्मेट की खासियत यह है कि इसमे खेल और खिलाड़ी की गति दोनों ही काफी तेज होती है। बल्लेबाज लंबे-लंबे शॉट मारने की कोशिश करते हैं तो वहीं गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा रिस्क लेक बल्लेबाज को जल्द से जल्द पवेलियन का रास्ता दिखाने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच इस प्रतिस्पर्धा को क्रिकेट के फैंस काफी पसंद करते हैं। 20-20 के फॉर्मेट में आईपीएल ने क्रिकेट फैंस के बीच एक खास जगह बनाई है। इस सीरीज में बल्लेबाजों ने कई आतिशी पारियां खेली हैं और अधिकतर समय आईपीएल में बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहा है। क्रिस गेल, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों ने क्रिकेट फैंस का अपने लंबे-लंबे शॉट्स के खूब मनोरंजन किया है। लंबे छक्के मारने के मामले में इन खिलाड़ियों का कोई सानी नहीं है। हालांकि डेविड मिलर, संजू सैमसन, युवराज सिंह ने भी अपने लंबे छक्कों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

क्रिस गेल सबसे ऊपर

क्रिस गेल सबसे ऊपर

आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में निसंदेह क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है। क्रिस गेल ने 2013 में आईपीएल के इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ा था। गेल के नाम 119 मीटर का सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड है। आईपीएल के टॉप -10 सबसे लंबे छक्कों की बात करें तो क्रिस गेल के सामने कोई नहीं टिकता है। गेल के नाम चार सबसे लंबे छक्के मारने का रिकॉर्ड है। जबकि महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स के नाम 2-2 बार सबसे लंबे छक्के मारने का रिकॉर्ड है।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के

  1. क्रिस गेल, 119 मीटर, 2013
  2. बेन कटिंग, 117 मीटर, 2016
  3. क्रिस गेल, 112 मीटर, 2013
  4. महेंद्र सिंह धोनी, 112 मीटर, 2013
  5. एबी डिविलियर्स, 111 मीटर, 2012
  6. महेंद्र सिंह धोनी, 111 मीटर, 2016
  7. एबी डिविलियर्स, 111 मीटर, 2018
  8. क्रिस गेल, 111 मीटर, 2012
  9. डेविड मिलर, 110 मीटर, 2016
  10. क्रिस गेल, 110 मीटर, 2012
 आईपीएल 2020 में सबसे लंबे छक्के

आईपीएल 2020 में सबसे लंबे छक्के

वहीं आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात करें तो इस बार भी बल्लेबाजों ने कुछ लंबे-लंबे छक्के मारकर क्रिकेट फैंस का जबरदस्त मनोरंजन किया है। इस लिस्ट में किंग्स इलेवन पंजाब के निकोलस पूरन सबसे ऊपर हैं। टॉप-5 सबसे लंबे छक्कों में दो सबसे लंबे मारने का रिकॉर्ड पूरन के नाम है।

  1. निकोलस पूरन, 106 मीटर
  2. निकोलस पूरन, 105 मीटर
  3. जोफ्रा आर्चर, 105 मीटर
  4. संजू सैमसन, 102 मीटर
  5. महेंद्र सिंह धोनी, 102 मीटर
भारतीय बल्लेबाजों के सबसे लंबे छक्के

भारतीय बल्लेबाजों के सबसे लंबे छक्के

वहीं भारतीय बल्लेबाजों की बात करें जिन्होंने आईपीएल में अबतक के सबसे लंबे छक्के मारे हैं तो इस लिस्ट में धोनी सबसे ऊपर हैं। आईपीएल में पांच सबसे लंबे छक्के जो किसी भारतीय ने मारे हैं, उसमे धोनी का नाम तीन बार आता है।

  1. महेंद्र सिंह धोनी, 112 मीटर, 2012
  2. महेंद्र सिंह धोनी, 111 मीटर, 2019
  3. अंबाती रायडू, 108 मीटर, 2016
  4. महेंद्र सिंह धोनी, 108 मीटर, 2018
  5. युवराज सिंह, 107 मीटर, 2016

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 13:13 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+