तिब्बती करेंगे समानांतर मशाल दौड़
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बतियों ने गुरुवार को राजधानी में आयोजित होने वाली बीजिंग ओलंपिक मशाल दौड़ के समानांतर राजघाट से जंतर-मंतर तक 'स्वतंत्र तिब्बत' के लिए प्रतीकात्मक मशाल दौड़ का आयोजन किया है।
तिब्बती एकता समिति (टीएससी) के सेतेन नोर्बु ने आईएएनएस को बताया कि दौड़ में करीब 5,000 लोगों के भाग लेने का अनुमान है।
इस दौड़ में लेखिका अरूधंती राय और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडीज के भी भाग लेने की उम्मीद है।
आज सुबह से करीब 600 तिब्बती जंतर मंतर पर 'स्वतंत्र तिब्बत' के समर्थन में नारे लगाते हुए बीजिंग ओलंपिक मशाल दौड़ के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता और तिब्बती एकता समिति की सदस्य अपराजिता सरकार ने आईएएनएस को बताया कि जंतरमंतर पर रोजाना करीब 60 तिब्बती भूख हड़ताल पर बैठते हैं। लेकिन बीजिंग ओलंपिक की मशाल दौड़ नजदीक होने के कारण यह संख्या बढ़ गई है।
दिल्ली में यह भूख हड़ताल पिछले 15 मार्च से चल रही है। इसके मशाल दौड़ तक चलने की आशा है। ओलंपिक मशाल दौड़ के बाद ही फैसला किया जाएगा कि इसे जारी रखा जाए या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications