सचिन तेंदुलकर की ड्राइविंग बनी अंजलि के लिए सिरदर्द
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर केवल क्रिकेट के ही नहीं बल्कि ड्राईविंग के भी शौकिन है और कभी-कभी उनका शौक उनकी बीवी के लिए सिरदर्द का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने गुड़गांव के एक समारोह में लोगों को बताया।
सचिन ने कहा कि बात इंग्लैंड की है, जब मुझे बीएमडब्ल्यू ने अपनी एक नई मॉडल वाली कार को ड्राईव करने का मौका दिया। मैं उस ड्राईविंग में अंजलि को लेकर जाना चाहता था, हालांकि अंजलि पहले इस बात के लिए तैयार नहीं हुई लेकिन मैंने उन्हें मना लिया था। सचिन ने कहा कि मैं इतना एक्साइटेड हो गया और मैंने अंजलि के साथ बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चलाई। सचिन ने कहा कि वो ड्राईव मजेदार थी लेकिन उस ड्राईव के बाद मुझे और मेरी बीवी को इतना तगड़ा सिरदर्द आया जिस के लिए अंजलि ने मुझे दिन भर कोसा।
17 साल के छोरे सचिन को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं 22 साल की अंजलि
सचिन की इस बात पर लोग ठहाके लगाकर हंसे, हालांकि सचिन ने यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी स्पीड पर कार चलाई थी। सचिन ने हंसते हुए कहा कि सारा मजा अंजलि के गु्स्से के बाद काफूर हो गया।
सचिन का पहला प्यार क्रिकेट था, है और हमेशा रहेगा: अंजलि तेंदुलकर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
