Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिर से ICC क्रिकेट समीति के अध्यक्ष बने कुंबले, 3 साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट समिति के अध्यक्ष बने। यह दूसरी बार माैका आया है जब कुंबले को यह जिम्मेदारी मिली हो। कुंबले अब तीन साल तक के कार्यकाल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। ICC द्वारा दुबई में आयोजित की गई छह दिवसीय बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।

कुंबले को इससे पहले 2012 में ICC क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड की जगह नियुक्त किया गया था। 18 साल के इंटरनेशनल करियर में दाएं हाथ के दिग्गज लेग स्पिनर कुंबले ने 132 टेस्ट में 619 विकेट और 271 वनडे विकेटों में 337 विकेट लिए हैं। उनके नाम एक पारी में 10 विकेट चटकाने का रिकाॅर्ड भी है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय और जिम लेकर के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। मीटिंग के दाैरान बीसीसीआई ने पाकिस्तान के सामने सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। बीसीसीसीई ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद हमारे खिलाडि़यों की कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए। वहीं आईसीसी ने भी बीसीसीआई को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

कुंबले इससे पहले भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। जंबो नाम से मशहूर कुंबले भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं लेकिन विराट कोहली के साथ अनबन चलने के कारण उनका कार्यकाल और नहीं बढ़ सका। कुबले 2016 में टीम के कोच बने थे। हालांकि उनका कोच पर ज्दादा समय तक नहीं टिक सका। उन्होंने जून 2017 में कोच पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद रवि शास्त्री को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 10:22 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+