लॉर्ड्स टेस्ट: द्रविड़ के शतक ने बचा ली लाज, अब गेंदबाजों की बारी
लंदन। क्रिकेट का मक्का लॉर्ड्स पर सचिन तेंदुलकर तो ऐतिहासिक शतक नहीं बना सके मगर भारतीय टीम के मिस्टर वॉल राहुल द्रविड़ ने दमदार शतक लगाकर भारत की इज्जत बचाते हुए टीम को फॉलोआन से बचा लिया। अपने 100वें अंतराष्ट्रीय शतक के करीब पहुंचने से काफी पहले सचिन महज 34 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गये। ऐसे में भारत की लागातार विकेट पतन के बावजूद भी द्रविड़ ने खुद को एक सिरे पर टिका कर रखा और 103 रनों बेजोड़ नाबाद पारी खेली। उनकी प्रतिबद्धता और संकल्पपूर्ण बेमिसाल पारी से भारत ने अपनी पहली पारी में 286 रन बनाए।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने कल अपनी पहली पारी में 8 विकट पर 474 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। उससे पहले पारी में 188 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के पांच रन बनाए। इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 193 रन है और उसने मैच पर मजबूत शिकंजा कस दिया है। भारत के लिए बुरी खबर यह है कि जहीर दूसरी पारी में भी गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे। इंग्लैंड को यह बढ़त दिलाने में स्टुअर्ट ब्राड ने अहम भूमिका निभाई जिनके मैच से पहले अंतिम एकादश में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
ब्राड ने 37 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा क्रिस ट्रेमलेट ने तीन और जेम्स एंडरसन ने दो विकेट लिए। द्रविड़ ने अपने कॅरियर का 33वां, इंग्लैंड के खिलाफ चौथा और लॉर्ड्स पर पहला शतक जमाया। उन्होंने इस शतक के साथ स्टीव वॉ (32 शतक) को भी पीछे छोड़ा। इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी पारी में 220 गेंद खेली तथा 15 चौके लगाए। भारत ने सुबह के सत्र में गौतम गंभीर (15) और अभिनव मुकुंद (49) और दूसरे सत्र में तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण (10) और सुरेश रैना (शून्य) के विकेट भी गंवाए।
महेंद्र सिंह धौनी (28) और प्रवीण कुमार (16) ने कुछ समय तक द्रविड़ का साथ दिया जिससे भारत फॉलोआन बचा गया। द्रविड़ भारतीय पारी के नायक रहे। उन्हें सुबह जल्द ही क्रीज पर कदम रखना पड़ा और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद एक छोर से वह रन बनाते रहे। श्रीमान भरोसेमंद तब बल्लेबाजी के लिए उतरे जब भारत ने 63 रन के स्कोर पर गंभीर का विकेट गंवाया।
रिकी पोंटिग से आगे निकल गये द्रविड़
राहुल द्रविड़ अपना अर्द्धशतक पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर काबिज हो गए। अपना 154वां टेस्ट मैच खेल रहे द्रविड़ ने जैसे ही ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्द्धशतक पूरा किया उनके नाम पर 12,364 रन दर्ज हो गए और इस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ से अधिक रन सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में पहला अवसर है जबकि सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले दो स्थान पर भारतीय काबिज हैं। तेंदुलकर ने अब तक 178 मैच में 14,726 रन बनाए हैं।

;
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications