लॉर्ड्स टेस्ट: द्रविड़, लक्ष्मण आउट, लंच तक भारत 142/4
लॉर्ड्स। लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारत को राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण से उम्मीद थी कि वे लंबी पारियां खेलकर भारत को हार से बचा लेंगे। इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे दोंनों बल्लेबाज टिक नहीं सके और आउट होकर पवेलियन पहुंच गए। लंच से पहले ही भारतीय टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण कुछ खास नहीं कर सके और खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। द्रविड़ ने 36 रन जबकि लक्ष्मण ने 58 रन बनाए। गंभीर 22 रन बनाकर अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए। लंच तक भारत ने 142/4 रन बना लिए थे।
भारत ने चौथे दिन के अपने स्कोर 1 विकेट पर 80 रन से खेलना शुरु किया। पहली पारी में शतक लगाने वाले राहुल द्रविड़ और मुश्किल समय में हमेशा भारत को संकट से उबारने वाले वीवीएस लक्ष्मण क्रीज पर मौजूद थे। दोनों मिलकर टीम का स्कोर अभी 94 रन तक ही ले जा पाए थे कि राहुल द्रविड़ एंडरसन की बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाकर विकेट के पीछे अपना कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय वॉल के आउट होने के बाद चोटिल गौतम गंभीर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे।
इसके बाद वीवीएस ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया। अभी टीम का स्कोर 131 रन ही पहुंचा था कि वीवीएस लक्ष्मण भी एंडरसन की गेंद पर मिड ऑन पर इयान बेल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद गौतम गंभीर 22 रन भी अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए। अंपायर ने ग्रीम स्वान की गेंद पर उन्हें पगबधा करार दिया। जबकि गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए उनके पैड से लगी थी। रिव्यू सिस्टम में पगबधा को शामिल न किए जाने की वजह से गंभीर रिव्यू की भी मांग नहीं कर सके और 135 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा।
वायरल फीवर से परेशान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। इसके बाद केवल कप्तान धोनी का ही आना बाकी है। इसके बाद भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों का नंबर शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर भारत को लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक मैदान पर संभावित हार से बचना है तो सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना को लंबी पारियां खेलनी होंगी। सचिन तेंदुलकर के चाहने वाले उनसे उम्मीद कर रहे होंगे कि दूसरी पारी में वे शतक लगाकर भारत को हार से उबारेंगे और अपने शतकों का शतक भी पूरा करेंगे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications