वनडे रैंकिंग में धोनी, युवराज टॉप पर
दुबई। टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आईसीसी रैंकिंग में दबदबा बरकरार है। वो एकदिवसीय रंकिंग में लगातार शीर्ष पर कायम हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान पहले स्थान पर बरकरार रहे। वहीं उप कप्तान युवराज सिंह अभी भी दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सेहवाग सातवें नंबर पर हैं।
सचिन 14वें स्थान पर
आईसीसी रैंकिंग में टॉप 20 की बात करें तो उसमें सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर भी शामिल हैं। सचिन 14वें और गंभीर 17वें स्थान पर चल रहे हैं।
वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है। तेज गेंदबाज जहीर खान 17वें नंबर पर हैं। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा इस रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइले मिल्स दूसरे और उनके हमवतन डेनियल विटोरी तीसरे नंबर पर हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications