Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हम उसी वक्त हार गये थे जिस वक्त रोहित आउट हुआ

मुंबई। रविवार को हरभजन सिंह ने अपने करियर की करिश्माई पारी खेली बावजूद इसके उनकी टीम मुंबई इंडियंस हार गई। जिसके बारे में बात करते हुए हरभजन ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए हम उसी वक्त हार गये जिस समय हमारी टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दिया।

भज्जी ने कहा, "रोहित का विकेट जल्दी गंवा देना हमारे लिए बड़ा झटका साबित हुआ। वह हमारी टीम के बेस्ट बल्लेबाज हैं। अगर वह क्रीज पर रहते तो लक्ष्य हासिल करना आसान होता। पांच विकेट केवल 46 रनों पर खो देने के बाद लक्ष्य का पीछा करना कभी आसान नहीं होता लेकिन हम खुश है कि उसके करीब पहुंच सके।मालूम हो कि मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है।

उस समय जीवा से ज्यादा विश्वकप महत्वपूर्ण था: धोनी

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने कप्तान जॉर्ज बेले की शानदार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम को पहला झटका दूसरे ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लग गया। बाद में हरभजन सिंह (24 गेंदों में 64 रन) और जगदीशा सुचित (21 गेंदों में 34 रन) ने जरूर आक्रामक पारी खेली लेकिन टीम की 18 रनों की हार को दोनों बल्लेबाज नहीं टाल सके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+