For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये हार बहुत चुभ रही है विराट कोहली, कैसे मिलेगी राहत?

कोहली ने मैच के बारे में कहा कि उन्होंने इस हार से काफी कुछ सीखा है और मैं इस पराजय की जिम्मेदारी भी लेता हूं और आगे बढ़ना चाहता हूं।

पुणे। पुणे में पहली बार हुए टेस्ट मैच को शायद टीम इंडिया कभी भूल नहीं पाएंगी, जिस तरह से कोहली की सेना ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है, उसकी जितनी आलोचना की जाए, वो कम ही है।

कोहली ने ली हार की जिम्मेदारी

कोहली ने ली हार की जिम्मेदारी

कोहली ने मैच के बारे में कहा कि उन्होंने इस हार से काफी कुछ सीखा है और मैं इस पराजय की जिम्मेदारी भी लेता हूं और आगे बढ़ना चाहता हूं। मेरे लिए यह सीखने का बड़ा मौका था। इस मैच से मैंने काफी कुछ सीखा और आगे ऐसी गलतियां नहीं होंगी।

टीम इंडिया अपने लचर प्रदर्शन की वजह से हारी

टीम इंडिया अपने लचर प्रदर्शन की वजह से हारी

लगातार 19 टेस्ट के विजयी रथ में इस तरह ब्रेक लगेगा ये किसी ने नहीं सोचा था, हालांकि क्रिकेट के जानकार ये कह रहे हैं पिच की वजह से भारत हारा लेकिन जिस पिच पर जहां भारत के स्टार बल्लेबाज बैटिंग नहीं कर पाए, वहां आस्ट्रेलिया के स्मिथ ने शतक जड़ दिया, जो इस बात को साबित करने के लिए काफी है टीम इंडिया अपने लचर प्रदर्शन की वजह से हारी और इसी कारण ये हार काफी चुभ रही है।

कंगारूओं ने 333 रनों से करारी शिकस्त दी

कंगारूओं ने 333 रनों से करारी शिकस्त दी

गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई टीम ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान भारतीय टीम को तीसरे दिन शनिवार को ही 333 रनों से करारी शिकस्त दी। आस्ट्रेलिया की स्पिन जोड़ी स्टीव ओकीफ और नाथन लॉयन ने भारतीय टीम को 33.5 ओवरों में 107 रनों पर ही ढेर कर टीम को शानदार जीत दिलाई।

ओकीफ 'मैन ऑफ द मैच'

ओकीफ 'मैन ऑफ द मैच'

इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ओकीफ ने छह विकेट लिए, उन्होंने पहली पारी में भी छह विकेट लिए थे। इस मैच में उन्होंने पहली बार दस से ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्हे मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी सबसे बड़ी हार

टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी सबसे बड़ी हार

रन के लिहाज से टीम इंडिया की अपनी धरती पर दूसरी सबसे बड़ी हार मिली है, इससे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नागपुर में 342 रनों से हराया था, भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी सबसे बड़ी हार है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+