मीरपुर (बांग्लादेश)| धोनी और रहमान के टक्कर पर रैना ने कहा कि अगर धोनी ने उस समय ऐसा नहीं किया होता तो वो आउट हो जाते इसलिए मुस्ताफिजुर को बल्लेबाजों द्वारा रन लेने के समय पिच से दूर रहना सीखना होगा लेकिन इस मुद्दे को इशू नहीं बनाना चाहिए क्योंकि अक्सर मैच के दौरान यह सब होता रहता है। मालूम हो इस टक्कर के लिए धोनी पर जुर्माना ठोंक दिया गया है।
बांग्लादेश से हारने के बाद चारों ओर टीम इंडिया की जबरदस्त किरकिरी हो रही है, क्रिकेट के जानकार कह रहे हैं कि टीम इंडिया को उनका अतिआत्मविश्वास ले डूबा। लेकिन इन सब के बावजूद भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना का कहना है कि भले ही यह हार काफी कष्ट देने वाली है लेकिन फिर भी टीम इंडिया मजबूती से सीरीज में वापसी करेगी।
बांग्लादेश टीम की तारीफ करते हुए रैना ने कहा कि वाकई में उन्होंने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली, वो हर मामले में हमसे बेहतर शामिल हुए, जब मैं और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो मुझे पूरा विश्वास था कि अगर हम और पांच ओवर खेल जाते तो हम जीत सकते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और हम हार गये। रैना ने हाल के वर्षों में बांग्लादेश की क्रिकेट में आए सुधार की भी प्रशंसा की।