Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिस्बाह उल हक बने पाक टीम के नए हेड कोच, वकार यूनुस को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। मिकी आर्थर को हटाए जाने के बाद पाक टीम में मिस्बाह का नाम अगले हेड कोच पद के लिए प्रमुखता से लिया जा रहा था। इस महत्वपूर्ण पद के लिए मिस्बाह की नियुक्ति पांच सदस्यीय पैनल ने की है जिसमें इंतिखाब आलम (पूर्व कप्तान), बजीद खान (पूर्व क्रिकेट), असद अली खान (बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य), वसीम खान (मुख्य कार्यकारी, पीसीबी) और जाकिर खान (निदेशक - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट) शामिल थे।

मिस्बाह को इसके साथ ही चयनकर्ताओं के अध्यक्ष पद यानी मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ ही वकार युनूस को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई है। ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने-अपने पदों पर तीन साल तक बने रहेंगे। मिस्बाह की तरह से वकार का चयन भी इसी पांच सदस्यीय पैनल ने किया है।

मिस्बाह ने इस पद पर काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है और कहा है- 'ये मेरे लिए एक बड़ी बात है कि मैं कुछ सर्वश्रेष्ठ लोगों के ग्रुप में शामिल हुआ जो पाकिस्तान के कोच रह चुके हैं। ये एक सम्मान और इससे भी ज्यादा एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि हम लोग क्रिकेट को ही जीते हैं।

'मैं जानता हूं उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, लेकिन मैं इस काम के लिए पूरी तरह से तैयार हूं, वर्ना में कभी भी पाक क्रिकेट में इतनी चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए कभी आवेदन ही ना करता।'

मिस्बाह ने इस दौरान बताया कि उनका सबसे पहला काम टीम कल्चर में बदलाव करना होगा ताकि हम आधुनिक क्रिकेट के तौर-तरीकों के साथ ढल सकें। वहीं वकार यूनुस को गेंदबाजी कोच के रूप में पाकर भी मिस्बाह काफी खुश हैं। उनका कहना है- हमारे पास कुछ शानदार युवा तेज गेंदबाज हैं जिनको आधुनिक क्रिकेट के खांचे में ढालने के लिए वकार से बेहतर कोई दूसरा इंसान नहीं हो सकता।

Story first published: Wednesday, September 4, 2019, 13:30 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+