Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरी मैच में जब आशीष नेहरा ने बॉल को बना लिया फुटबॉल, कोहली हुए मुरीद

नई दिल्ली। आशीष नेहरा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है बुधवार को उन्होंने अपने होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला में आखिरी मैच खेला। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के साथ ही अपने 18 साल के क्रिकेट कैरियर पर विराम लगा दिया। नेहरा ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरूआत 1999 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में की थी। उनके आखिरी मैच में सबकी निगाहें उन पर थीं, मैदान में उन्होंने ऐसा काम कर भी दिया कि कोहली भी उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। ये थी उनकी फुटबॉल खेलने के स्टाइल में फिल्डिंग।

जब पैरों से उछाली नेहरा ने गेंद

जब पैरों से उछाली नेहरा ने गेंद

आशीष नेहरा जब फिल्डिंग कर रहे थे तो उन्होंने अपना खास अंदाज दिखाया। फील्डिंग के दौरान जब गेंद नेहरा के पास पहुंची तो उन्होंने अपने फुटबॉल स्किल दिखाए और पैर से गेंद को उछाला और हाथ में लेकर थ्रो कर दिया। नेहरा के इस कारनामे पर कप्तान कोहली भी हैरान थे और खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाए। कई दूसरे खिलाड़ी भी इसे देख मुस्कराने लगे।

क्रिकेट के बाद अब ये काम करेंगे नेहरा

क्रिकेट के बाद अब ये काम करेंगे नेहरा

नेहरा ने आगे अपनी लाइफ प्लान पर कहा कि वह क्रिकेट को बहुत मिस करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब वह किया करेंगे। नेहरा ने कहा कि मैं कुछ दिन आराम करूंगा और यह सोचूंगा कि आगे क्या करना चाहिए। वह बोले कि उन्होंने अभी तक कुछ भी फैसला नहीं किया है और उन्हें सिर्फ क्रिकेट ही आता है। एक संभावना व्यक्त करते हुए नेहरा ने कहा कि हो सकता है कि आगे मैं कमेंटरी करूं या फिर क्रिकेट कोचिंग दूं।

सीरीज में भारत को मिली बढ़त

सीरीज में भारत को मिली बढ़त

टीम इंडिया ने दिल्ली के कोटला स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 53 रनों से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 149 रन ही बना पाई। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

अपने ही होम ग्राउंड से संन्यास लेकर खुद को लकी मान रहे हैं आशीष नेहरा, बताया क्रिकेट छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+