B'day Spl: धोनी का 'इकलौता शिकार' है वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी
नई दिल्ली। दुनिया के बेस्ट फिनिशर और सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो धोनी के बारे में पूरा देश अच्छे से जानता है। लेकिन एक फैक्ट है जो शायद ही कोई जानता हो? जी हां, दरअसल धोनी की पहचान सबसे खतरनाक और फुर्तीले विकेट कीपर व बल्लेबाज के रूप में है। लेकिन आपको बता दें कि धोनी ने गेंदबाजी भी की है।
धोनी की गेंदबाजी की खास बात ये है कि उन्होंने अपना पहला और इकलौता अंतर्राष्ट्रीय विकेट वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को आउट करके लिया था। हालांकि धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में वेस्टइंडीज के इस खिला़ड़ी का जिक्र नहीं था। लेकिन सच्चाई ये है कि धोनी ने वेस्टइंडीज के ट्रेविस डाउलिन को आउट कर अपना पहला और इकलौता इंटरनेशनल विकेट लिया था।
आपको बता दें कि धोनी ने अब तक 296 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो बार उन्होंने गेंदबाजी की है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2009 में धोनी ने सिर्फ 2 ही ओवर बॉलिंग की और 14 रन देकर वेस्टइंडीज के ट्रेविस डाउलिन का विकेट लिया था। धोनी ने इसके अलावा टेस्ट मैच में भी 7 बार गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
