For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उफ्फ ये मोहब्बत: जब अगरकर-फातिमा ने इश्क के लिए तोड़ी थी धर्म की दीवार...

क्रिकेटर अजीत अगरकर मराठी पंडित हैं, उन्हें मुस्लिम लड़की फातिमा से इश्क हुआ था, जिनसे शादी करने के लिए अगरकर को खासी मेहनत करनी पड़ी थी।

नई दिल्ली। क्रिकेटर अजीत अगरकर का नाम लेते ही एक पतले-दुबले ऐसे खिलाड़ी की तस्वीर आंखों के सामने घूम जाती है, जिसकी धारदार गेंद और लाजवाब बल्लेबाजी ने हमेशा क्रिकेट फैंस को हैरान और तालियां बजाने पर मजबूर किया है।

4 दिसंबर 1977 में जन्में अगरकर भले ही आज टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है लेकिन अक्सर वो क्रिकेट इंवेट में नजर आते हैं। देश के लिए 191 वनडे मैचों में 288 विकेट लेने वाले अगरकर को वैसे तो काफी शर्मीला क्रिकेटर कहा जाता था लेकिन अगर आप इनकी निजी लाइफ के बारे में जानेंगे तो आप पाएंगे कि इस शर्मीले से इंसान ने मोहब्बत की वो जंग लड़ी जिसे लड़ना हर किसी के बस में नहीं।

अगरकर की खूबसूरत पत्नी फातिमा उनके अजीज दोस्त क्रिकेटर मजहर की बहन थीं। कहते हैं पहली नजर में ही अगरकर को फातिमा भा गई थीं, हालांकि उन्होंने ये बात उनसे कहीं नहीं, मजहर के साथ अक्सर फातिमा अगरकर का मैच देखने आती थीं और दोनों में दोस्ती हो गईं।

धीरे-धीरे अगरकर को एहसास हुआ कि ये दोस्ती केवल दोस्ती नहीं बल्कि उससे बढ़कर है और फातिमा भी उन्हें पसंद करती है, ये बातें 1999 की हैं।

Love Story: पहली नजर में नवजोत ने किया था सिद्धू को क्लीन बोल्ड..

बस फिर क्या था, दोनों ने हिम्मत करके एक-दूसरे से दिल की बात कह दी और दोनों ने जिंदगी साथ में बिताने का फैसला कर लिया लेकिन ये सफर आसान नहीं था क्योंकि इन दोनों प्रेमियों के बीच में थी धर्म की दीवार।

अगरकर मराठी पंडित हैं जबकि फातिमा मुस्लिम, लेकिन फिर भी अपने प्यार के दम पर इन दोनों ने दुनिया से ये जंग जीती और दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली, दोनों के प्यार के चमन में एक फूल भी है जिसका नाम राज है। प्यार के ये दोनों पंक्षी आज खुशी-खुशी जीवन के सफर में एक-दूसरे का हाथ थामे साथ-साथ चल रहे हैं।

लॉर्ड्स में सेन्चुरी लगाने का अनोखा रिकॉर्ड

टीम इंडिया में फास्ट बॉलर रहे अगरकर ने लॉर्ड्स के मैदान पर नंबर 8 पर बैटिंग करते हुए टेस्ट सेन्चुरी लगाई थी। आज तक कोई भी इंडियन क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+