मुंबई। विराट कोहली.. इन दिनों टीम इंडिया के एक जगमगाते सितारे हैं, लेकिन इस सितारे के जितने प्रशंसक हैं उतने ही आलोचक भी हैं। विराट के आक्रामक रवैये को कोई सही कहता है और कोई गलत लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और हर दिल अजीज बंगाली दादा यानी सौरव गांगुली को कोहली की यही बातें काफी अच्छी लगती हैं।
गांगुली बने सीएबी अध्यक्ष, ममता ने कहा इसमें मेरा कोई हाथ नहीं
बूटअप कैंप के लिए धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया, कोहली ने शेयर की सेल्फी
कभी खुद गर्म मिजाजी तमगे से नवाजे जाने वाले गांगुली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं, वह ऐसा कप्तान है जो हमेशा जीतना चाहता है और मुझे उसमें यही जुनून अच्छा लगता है। कोहली की आक्रामकता मुझे पसंद है। हो सकता है वह कभी हारे और कभी जीते, लेकिन यह तो सभी मानते हैं कि वह सिर्फ जीतने के लिए खेलता है।
विराट तो जीतने के लिए ही खेलता है
जब गांगुली से पूछा गया कि क्या आपको कोहली के अंदर वो ही जूनून दिखता है जो कि आप में था तो इस पर दादा हंस पड़े और बोले कि मैं चाहता हूं कि कप्तान के तौर पर वो मुझसे अच्छा साबित हो, उसका पेशन देखकर मुझे मजा आ जाता है, फिलहाल अभी तो उसकी शुरूआत है, उसकी कप्तानी की असली परीक्षा तो विदेशी दौरे पर होगी फिलहाल मैं उसको और पूरी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं।