आगरा। गुरूवार रात को वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को सेना, प्रशासन और पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स ने फेयरवेल पार्टी दी क्योंकि धोनी की पैराजंपिंग की ट्रेनिंग अब पूरी हो चुकी थी और इसके बाद धोनी के पास समय नहीं था जिसके लिए सेना और एयरफोर्स के अधिकारियों ने अचानक से धोनी के लिए विदाई का समारोह रखा।
बताया जाता है कि सेना के ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी के विदाई समारोह में लोगों ने जमकर इंज्वाय किया और हर किसी ने धोनी के साथ सेल्फी खिंचवाई, हमेशा की तरह मिस्टर कूल ने किसी को निराश नहीं किया और जमकर अपने चाहने वालों की ख्वाहिश पूरी की।
Oh fairwell party for MSG in Agra..cool @SaakshiSRawat @msdhoni http://t.co/0ZoWIDtlPR
— Recha Bajpai (@rech12) August 21, 2015 मालूम हो कि धोनी महेंद्र सिंह धोनी आगरा के पैराट्रेनिंग स्कूल में सात अगस्त से पैराशूट के साथ विमान से कूदने की ट्रेनिंग ले रहे थे जो कि गुरूवार को पूरी हो गई।