For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

15 अगस्त के दिन लद्दाख में तिरंगा फहराएंगे महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni likely to hoist National Flag in Leh, ladakh on Independence Day | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का कश्मीर पड़ाव आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है। क्रिकेट से दो माह की छुट्टी लेकर अपनी बटालियन के साथ समय बिताने का फैसला कर चुके धोनी की तैनाती 31 जुलाई कश्मीर में हुई थी। इससे पहले वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलों को लेकर चर्चाओं में छाए हुए थे और अब जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 खत्‍म हो चुका है, जिसके चलते पूरा कश्मीर ही खबरों में बना हुआ है। फिलहाल जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अब लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी लद्दाख में तिरंगा फहराने को तैयार हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर धोनी फहराएंगे तिरंगा-

स्वतंत्रता दिवस पर धोनी फहराएंगे तिरंगा-

बता दें कि पांच अगस्‍त को जब भारत सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर से धारा 370 हटाने का ऐलान किया था तो लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। लद्दाख अभी तक जम्‍मू कश्‍मीर का ही हिस्‍सा था। हालांकि दोनों में अंतर ये रहेगा कि जहां जम्‍मू कश्‍मीर में अपनी एक विधानसभा होगी तो लद्दाख में ऐसा नहीं होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक धोनी 15 अगस्‍त को यानी स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर लद्दाख में तिरंगा फहराएंगे। टेरिटोरियल आर्मी में ले. कर्नल की रैंक पर सेवाएं दे रहे धोनी 30 जुलाई को कश्‍मीर पहुंचे थे और वह ट्रूप्‍स के साथ रह रहे हैं। धोनी ने खुद कश्‍मीर में सर्विस के लिए सेना से अनुरोध किया था।

 सुबह पांच बजे जाग जाते हैं धोनी

सुबह पांच बजे जाग जाते हैं धोनी

धोनी इस समय कश्‍मीर में पेट्रोलिंग, गार्ड ड्यूटीज और इस तरह की ड्यूटीज को जवानों के साथ पूरा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि धोनी सेना की स्‍पेशल फोर्सेज के साथ भी ट्रेनिंग करेंगे। धोनी जवानों के बैरक में रह रहे हैं और वह बाकी यूनिट के साथ ही सुबह पांच बजे जाग जाते हैं। अलग कमरा होने के बाद भी वह जवानों के साथ ही रह रहे हैं। एक आर्मी ऑफिसर की तरफ से बताया गया है कि धोनी, इंडियन आर्मी के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्‍होंने यूनिट के बाकी सदस्‍यों को प्रेरित करने का काम किया है।

अब नाडा के तहत होगा सभी भारतीय क्रिकेटरों का टेस्ट, BCCI को देनी पड़ी मंजूरी

विक्‍टर फोर्स यूनिट का हिस्‍सा

विक्‍टर फोर्स यूनिट का हिस्‍सा

धोनी ने साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी को ज्‍वॉइन किया था। उनके साथ ही ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट अभिनव बिंद्रा भी टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए थे। धोनी के पास लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि है और वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्‍य हैं। धोनी को कई बार आर्मी यूनिफॉर्म में देखा जा चुका है। पिछले वर्ष जब धोनी को पद्म सम्‍मान मिला तो उस समय भी ऑफिसर की तरह यूनिफॉर्म में ही सम्‍मान लेने गए थे। धोनी धोनी इस समय टीए की 106 बटालियन सेना की विक्‍टर फोर्स यूनिट का हिस्‍सा है। विक्टर फोर्स कश्‍मीर के सबसे ज्‍यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है।

Story first published: Friday, August 9, 2019, 15:59 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+