ब्रिटिश सेना की मदद के लिए बल्ला उठायेंगे लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह

टीम इंडिया के वनडे कप्तान और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ब्रिटिश ऑर्मी की मदद के लिए आगे आये हैं। कप्तान धोनी ने क्रिकेट फॉर हिरोज के लिए चैरिटी मैच खेलने का फैसला लिया है।

पढ़ें- मिलिये क्रिकेट के उन सितारों से जिन पर मरती हैं लड़कियां

कप्तान धोनी ने गुरुवार को लंदन के ओवल क्रिकेट फॉर हीरोज के उद्घाटन टी-20 मैच में खेलेंगे। धोनी के साथ इस मैच में वीरेंद्र सेहवाग, शाहिद अफरीदी, हर्शल गिब्स, एंड्रयू स्ट्रॉस भी खेलेंगे।

धोनी की टीम का मैनेजर इयान बाथम को बनाया गया है। धोनी की टीम विश्व एकादश के खिलाफ मैदान में उतरेगी। विश्व एकादश की टीम में डेनियल विटोरी, ब्रैंडम मैक्कुलम, मैथ्यू हेडेन, महेला जयवर्धने सरीके नाम शामिल हैं।

इस चैरिटी मैच से पहले माही ब्रिटेने के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून,रक्षामंत्री माइकल फ्लॉन के साथ डिनर में हिस्सा लेंगे। इस चैरिटी डिनर और मैच से इकट्ठा हुई धनराशि का इस्तेमाल घायल, लापता ब्रिटिश सैनिको के परिवार वालों की मदद के लिए किया जाएगा।

Story first published: Thursday, September 17, 2015, 16:25 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+