For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हो जाइए तैयार ! लखनऊ में पहली बार होने जा रहा है टी-20 मैच, जनिए दिन और तारीख

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट श्रृंखला की शुरुआत होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पहली बार टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। नवाबों के शहर लखनऊ के लिए यह काफी बड़ी सौगात मानी जी रही है।

दौरे की शुरुआत 4 अक्टूबर से राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट के साथ होगी और दौरे का अंत 11 नवंबर को चेन्नई में होने वाले टी20 सीरीज के आखिरी मैच के साथ होगा। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 से 8 अक्टूबर से राजकोट और दूसरा टेस्ट 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत में पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। पहला एकदिवसीय 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा एकदिवसीय 24 अक्टूबर को इंदौर, तीसरा एकदिवसीय 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा एकदिवसीय 29 अक्टूबर को मुंबई और पांचवां एकदिवसीय 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

लखनऊ के लिए सौगात:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में 6 नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मुकाबले का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज का गवाह लखनऊ भी बनेगा। लखनऊ मे अब कुल दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। पहला मुकाबला 27 अक्तूबर, 1989 में
श्रीलंका और पाकिस्तान के वनडे बीच खेला गया था। वहीं दूसरा मुकाबला 18-22 जनवरी 1994
भारत-श्रीलंका में टेस्ट मैच के तौर पर खेला गया था। केडी सिंह बाबू मैदान में मैच में भारत 119 रन से जीता था।

टी20 सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को कोलकाता में होगी। दूसरा टी20 कानपुर या लखनऊ में 6 नवंबर और तीसरा टी20 चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अभी तक 94 मुकाबले हुए हैं जिसमें 28 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है जबकि 30 बार हार का सामना करना पड़ा है। वेस्टइंडीज के आने से पहले भारत को एशिया कप खेलना है।

Story first published: Wednesday, September 5, 2018, 12:50 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+