Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ONEINDIA के कैमरे से देखिये लखनऊ में तैयार हो रहे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का हाल

लखनऊउत्तर प्रदेश में कानपुर के बाद लखनऊ में भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। यूपी में यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम होगा। स्टेडियम का काम काफी तेजी से चल रहा है। मैदान के भीतर घास पूरी तरह से बिछायी जा चुकी है।

जबकि पिच बनाने के लिए महाराष्ट्र और कर्नाटक से मिट्टी मंगायी जाएगी। मैदान में नौ पिच बनायी जाएगी जिसमें पांच पिचों के लिए महाराष्ट्र से लाल मिट्टी मंगवायी गयी है जबकि कर्नाटक से काली मिट्टी भी पिच को तैयार करने के लिए मंगायी गयी है।

बीसीसीआई की निगरानी में बन रही पिच

पिच को बनाने में जिस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है वह है कि पिच सिर्फ बल्लेबाजों को ही मदद नहीं करे। इस पिच को अलग-अलग तरीके का बनाया जाएगा जिससे कि यह बल्लेबाज की तकनीक का टेस्ट कर सके। बीसीसीआई की पिच कमेटी के चेयरमैन दलजीत सिंह की निगरानी में इस पिच को तैयार किया जा रहा है। दलजीत सिंह का दावा है कि यह पिच देश की सर्वश्रेष्ठ पिचो में से एक होगी।

दर्शक दीर्घा काम तेजी से चल रहा

मैदान में पिच और मैदान का काम लगभग तैयार हो गया है, जबकि दर्शक दीर्घा और पवेलियन का काम तेजी से चल रहा है। बाहरी ढांचे का काम हालांकि अभी उतनी रफ्तार से नहीं चल रहा है लेकिन अधिकारियों की मानें तो यह अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा।

एयरपोर्ट से स्टेडियम सिर्फ 15 मिनट में

मैदान लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में है जो शहीद पथ के बिल्कुल बगल में है। ऐसे में खिलाड़ी यहां जो मैच खेलने आयेंगे उन्हें एयरपोर्ट से मैदान पहुंचने में सिर्फ 15 से 20 मिनट लगेंगे। शहीद पद लखनऊ एयरपोर्ट से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर है। जबकि शहीद पथ से मैदान की दूरी तकरीबन 15 किलोमीटर के पास है। लेकिन शहीद पथ की चौड़ी सड़के यहां गाड़ियों की आवाजाही के लिए काफी सुगम हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+