इंजमाम उल हक का धमाल, तीन बड़े दिग्गजों की टीम से छुट्टी की
नई दिल्ली। टी-20 विश्वकप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम से तीन बड़े दिग्गज खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी गयी है। टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शाहिद अफरीदी के अलावा कामरान अकमल और अहमद शहजाद को इंग्लैड दौरे से पहले बाहर कर दिया गया है। तीनों ही खिलाड़ियों को संभावित खिलाड़ियों की सूचि से बाहर रखा गया है।
अब पाक क्रिकेट के दिग्गज इमरान खान पर बनेगी फिल्म
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयन समिति के अध्यक्ष इंजमाम उल हक ने यह फैसला लिया है। उनकी अगुवाई में बनी चयन समिति ने तीनों ही खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने का फैसला लिया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड में पाक को सिर्फ एक टी-20 मैच खेलना है और उसकी संभावित टीम में अफरीदी को जगह नहीं मिली है।
इस चयन के बाद इंजमाम ने कहा कि अहमद शहजाद और उमर अकमला को हाल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों का अनुशासन और प्रदर्शन दोनों ही सही नहीं है।
इस महीने शुरु होने वाले ट्रेनिंग कैंप के लिए संभावित 35 खिलाड़ियों की सूचि को जारी किया गया है। वहीं मोहम्मद हफीज को फिटनेस की वजह से टीम में जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड के दौरे पर पाकिस्तान को चार टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
