लंदन। क्रिकेट में हर दिन गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी में कुछ न कुछ नया होता है। इंग्लैंड के 13 साल के एक स्कूली बच्चे ने क्रिकेट बुक में एक अनोखा कारनामा दर्ज कर लिया है। इंग्लैंड के ल्यूक रोबिनसन ने इस हफ्ते फिलाडेलफिया क्रिकेट क्लब के अंडर-13 वर्ग में एक ओवर में 6 विकेट लेने का कारनामा किया।
ल्यूक रोबिनसन ने छह गेंद में छह विकेट चटकाए और इस दौरान उन्होंने सभी बल्लेबाजों को बोल्ड किया। कमाल की बात ये थी कि इस दौरान ल्यूक के पिता स्टीफन गेंदबाज के छोर पर अंपायरिंग कर रहे थे जबकि उनकी मां हेलेन मैच की स्कोरर थी।
आपको बता दें कि ल्यूक का यह क्लब उत्तर पूर्वी इंग्लैंड के टाइन एवं वियर में हाटन लि स्प्रिंग के समीप है।