'एमएस धोनी...' फिल्म का दूसरा प्रोमो रिलीज, सुशांत ने लगाया हेलिकॉप्टर शॉट
मुंबई। इस साल की मोस्ट अवेटड फिल्मों से एक है कप्तान धोनी की बॉयोपिक 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', जिसका दूसरा प्रोमो आज रिलीज किया गया है। जो कि वाकई में काफी प्रभावशाली है।
फिल्म में धोनी का किरदार प्ले करने वाले सुशांत सिंह राजपूत को देखकर आप सभी को पुराने लंबे बालों वाले माही की याद बरबस ही आ जायेगी।
फिल्म के नए प्रोमो में सुशांत सिंह हेलिकॉप्टर और वीनिंग शॉट मारते नजर आ रहे हैं। कहना गलत ना होगा कि प्रोमो काफी प्रभावशाली है। मालूम हो कि 30 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य रोल सुशांत सिंह राजपूत, कियारा अडवाणी, अनुपम खेर, दिशा पटानी और भूमिका चावला ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।
फिल्म के गानों और ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, देखते हैं कि फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है।
आप भी देखिये फिल्म का नया प्रोमो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
