Video: अंपायर के फैसले से नाखुश गंभीर ने कुछ इस अंदाज में निकाला अपना गुस्सा
नई दिल्ली। समाज के लिए अच्छे काम करने को लेकर गौतम गंभीर अक्सर खबरों में रहते हैं। लेकिन आपको ये भी पता होगा कि गौतम गंभीर को काफी गुस्सा आता है। आईपीएल में विराट कोहली और गंभीर की कहासुनी तो आपको याद ही होगी। गंभीर एक बार फिर से अपने गुस्से की वजह से खबरों में हैं। सोमवार से दिल्ली के कोटला मैदान में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच शुरू हुए रणजी मैच में भी यही देखने को मिला।
— Mushfiqur Fan (@NaaginDance) November 12, 2018
गौतम गंभीर और हितेन दलाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़ लिए। गौतम गंभीर 44 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी हिमाचल की ओर से स्पिन गेंदबाज मयंक डागर गेंदबाजी करने आए। उनकी एक गेंद गौतम के पैड से लग कर थाई पैड पर लगी। फील्डर्स ने अपील की तो अंपायर ने उंगली उठा दी।
जब गंभीर इस फैसले से सहमत नहीं थे। वह गुस्से में कुछ कहते हुए पवेलियन लौटे। अंपायर का यह फैसला सही नहीं था और गेंद गंभीर के बैट या ग्लब को छू नहीं पाई थी, बल्कि यह थाई पैड से टकराकर फील्डर के पास गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
