सचिन तेंदुलकर ने खोला स्टिव स्मिथ की सफलता का राज, बताया Ashes में कैसे बने रन मशीन
नई दिल्ली। भारतीय फैन्स के बीच क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी की समीक्षा की है। इंग्लैंड में हाल ही में संपन्न हुई एशेज सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ ने लाजवाब बल्लेबाजी की जिसकी समीक्षा करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने उनकी सफलता का राज बताया है। गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के 4 मैचों की 8 पारियों में 774 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रहा। सचिन तेंदुलकर ने इसको लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
|
सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट किया वीडियो
सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया, 'पहले टेस्ट में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने स्मिथ को स्लिप पर आउट करने की कोशिश की। उनके पास तीन स्लिप और एक गली थी। स्मिथ ने जो किया वो यह था कि वह ऑफ स्टम्प पर शफल हो कर आए जिससे उनका ऑफ स्टम्प कवर हो गया और लेग स्टम्प खुल गया। वह गेंद को छोड़ रहे थे और गेंदों का चयन बड़ी चतुराई से कर रहे थे।'

एशेज में रन मशीन क्यों बने स्टीव स्मिथ
सचिन तेंदुलकर ने बताया,'जब भी उनके लिए लेग स्लिप लगाई गई तब उन्होंने लेग स्टम्प नहीं छोड़ा क्योंकि वह जानते थे कि गेंदबाज इस एरिया को निशाना बना रहे हैं और अगर उन्होंने शफल किया तो गेंद को जमीन पर रखना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा। लेकिन अगर आप अपने बाएं पैर से लेग स्टम्प को कवर करते हैं तो आप हमेशा गेंद के ऊपर रहेंगे।'

मास्टर ब्लास्टर ने की जोफ्रा आर्चर की तारीफ
इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने स्मिथ को शॉर्ट पिच गेंदों से परेशान जरूर किया था लेकिन तेंदुलकर के मुताबिक स्मिथ ने उनके खिलाफ गेंद छोड़ने की अच्छी रणनीति अपनाई।
सचिन तेंदुलकर ने कहा, 'चौथे और पांचवें टेस्ट में वह गेंद को अच्छे से छोड़ रहे थे। उनका सिर आगे जा रहा था और जब आर्चर शॉर्ट पिच गेंदों से उनके शरीर पर वार कर रहे थे तब वह अच्छे से गेंद को छोड़ रहे थे।'
स्टीव स्मिथ ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान भी दोबारा हासिल कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
