For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं रेंगकर रन पूरा करने वाले मड्डा राम, सचिन को बोला- थैंक्यू सर

Sachin Tendulkar tweeted a video of a differently-abled boy playing cricket | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने नए साल के मौके पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें एक दिव्यांग बच्चा रेंगकर अपना रन पूरा कर रहा है। इस वीडियो ने कई लोगों के दिलों को छू लिया था। यह एक छोटे बच्चों का गली क्रिकेट टाइप मैच था जिसमें बाकी सभी बच्चों के बीच दिव्यांग बच्चा पूरी खेल भावना के साथ मैदान में डटा हुआ था। कहने की बात नहीं कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने कहा था-

"मड्डा राम नाम के बच्चे को उसके दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाने वाली इस प्रेरणादायक वीडियो के साथ अपना 2020 साल शुरू कीजिए। इसने मेरे दिल को पिघला दिया और मुझे यकीन है कि आपका भी पिघला होगा।"

मड्डा राम छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखने वाले हैं और 7वीं क्लास में पढ़ते हैं। वे वहां कवासी में निवास करते हैं जबकि उनका जिला दंतेवाड़ा में पड़ता है। इस दौरान एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा है, "मैं पिछले 2 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं।"

उन्होंने बताया, "मेरे पिता एक किसान हैं, मैं दो साल से क्रिकेट खेल रहा हूं, मैं रेंगकर रन पूरा करता हूं। मेरा वीडियो शेयर करने के लिए सचिन तेंदुलकर सर का धन्यवाद अदा करता हूं।"

बता दें कि यह वीडियो सचिन तेंदुलकर द्वारा शेयर किए जाने से पहले ही वायरल हो गया था। ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुधा रेमन ने शेयर किया है। कुछ स्कूली बच्चे कड़ी धूप में क्रिकेट खेल रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक दिव्यांग बच्चा शाॅट लगाने के बाद रन दाैड़ने के लिए दाैड़ता है। उसने रेंगते हुए हाथों के बल पर रन पूरा किया। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर किसी में इस खेल के प्रति इतना लगाव कैसे हो सकता है। लेकिन इस दिव्यांग बच्चे ने साबित कर दिया कि हिम्मत हो कुछ कर गुजरने की फिर सामने आने वाली मुश्किलें भी राह बदल लेती हैं।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 10:59 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+