GST का असर, 'महंगा मैच' देखने के लिए हो जाइए तैयार
नई दिल्ली। आज रात यानी 30 जून की आधी रात से भारत का सबसे बड़ा बिल जीएसटी बिल लागू हो रहा है। तमाम उलझनों से भरे इस बिल से क्रिकेट प्रेमियों पर भी असर पड़ने वाला है। जी हां, दरअसल जीएसटी लागू होने के बाद अब मैदान पर जाकर मैच देखना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक जुलाई से लागू होने वाले गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (GST) के लागू होने के बाद मैच के टिकट 28 फीसदी तक के कर दायरे में आएंगे।

केवल 250 रुपए तक के टिकट पर है छूट
खबर के मुताबिक क्लब कल्चर स्पोर्ट जैसे इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले जो मनोरंजन और बड़ी इनामी राशि का मिश्रण है, सबसे अधिक 28 फीसदी कर दायरे में आ रहा है। जबकि अन्य खेल संगठनों जैसे बीसीसीआई या हॉकी फेडरेशन द्वारा आयोजित मैचों के टिकट 18 फीसदी के टैक्स स्लैब में आएंगे। हालांकि 250 रुपये तक के टिकट जीएसटी के दायरे के बाहर होंगे। लेकिन आपको बता दें कि ऐसे बहुत स्टेडियम हैं जहां 250 रुपए का टिकट मिलता है।

तो अब 28 नहीं 18 फीसदी लगेगा टैक्स....
एक खुशखबरी ये है कि सरकार पहले खेल संगठनों के आयोजन पर 28 फीसदी टैक्स लगाने जा रही थी। लेकिन गुरुवार को हुई बैठक में इसे 18 फीसदी करने का फैसला किया गया। खबर के मुताबिक अगर जीएसटी काउंसिल ने आखिरी वक्त में इसे बदलने का फैसला नहीं किया होता तो बीसीसीआई द्वारा भारत में आयोजित सभी मैचों, जिनमें टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबले शामिल हैं, पर 28 फीसदी टैक्स लगता।

आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में लगता था सेवा और मनोरंजन कर
आपको बता दें कि इससे पहले केवल आईपीएल की तरह के टूर्नमेंट्स पर सेवा और मनोरंजन कर लगता आ रहा है। लेकिन अब 250 रुपए से महंगे सभी खेलों के टिकटों पर सेवा और मनोरंजन कर लगेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
