For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माही का जादू बरकरार, पोस्टर लेकर चिल्लाती रही लड़की-धोनी मेरा पहला प्यार

पूणे। क्रिकेट का अपना एक अलग ही जादू है, लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेचैन हो उठते हैं। क्रिकेट के लिए लोगों की यह दीवानगी नई नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जो कि क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं फिर भी उनके एक 93 वर्षीय प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए पटियाला से चंडीगढ़ पहुंचे थे, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को उनके प्रशंसक क्रिकेट का भगवान कहते हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए और अपना प्यार जाहिर करने के लिए दर्शक कई तरीके अपनाते हैं। एक महिला प्रशंसक ने आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी के प्रति अपने प्यार को कुछ इस तरह से जाहिर किया कि इन दिनों वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

धोनी को बताया पहला प्यारः क्रिकेट प्रेमियों पर इन दिनों आईपीएल का खुमार चढ़ा हुआ है। ऐसे में भला कैप्टन कूल माही को कोई कैसे भूल सकता है। धोनी के प्रशंसक धोनी की तारीफ में कभी धोनी चालीसा लिखते रहे हैं तो कभी उनके जैसा हेयरस्टाइल रखते रहे हैं, लेकिन एक महिला प्रशंसक ने माही के प्रति अपने प्यार का कुछ इस तरह से इजहार किया जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। दरअसल चेन्नई सुपरकिंग की कप्तानी कर रहे धोनी का मुकाबला कल राजस्थान रॉयल्स से था। इस मैच को देखने पहुंची उनकी एक प्रशंसक ने पोस्टर पर लिखा कि मैं अपने होने वाले पति से मांफी मांगती हूं क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ही मेरा पहला प्यार हैं।

पाकिस्तानी प्रशंसक ने माही को बताया सबसे बेहतरः धोनी के प्रशंसकों की फेहरिस्त सिर्फ भारत तक नहीं है बल्कि उनके छक्कों और उनकी कप्तानी के दीवाने विदेशी धरती पर भी हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक क्रिकेट प्रेमी ने इस लड़की के पोस्टर के हुए ट्वीट के जवाब में लिखा है कि पाकिस्तानी होते हुए भी महेंद्र सिंह धोनी मेरे हमेशा से सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उन्होंने आगे लिखा कि उनका पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी कै रिकॉर्ड बहुत ही बेहतर है। इसके बाद लोगों ने माही की प्रशंसा में बहुत सारे कमेंट किए।

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 11:10 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+