oi-Ankur
नई दिल्ली। 22 साल बाद कप्तान कोहली ने आज श्रीलंका में इतिहास रचा है, आज की जीत के कुछ खास पहलू है।
आईये जानते हैं इन खास पहलुओं को...
- श्रीलंका को 117 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।
- भारत ने 22 साल के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती है।
- भारत ने 2011 के बाद पहली बार विदेश में कोई सीरीज जीती है।
- कप्तान कोहली के सिर पर पर इस जीत का सेहरा बंधा है।
- भारत ने अपने युवा कप्तान की अगुवाई में पहली टेस्ट सीरीज जीती है।
- 22 साल पहले 1993 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को उसी के घर में 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी।
- यह कारनामा भारत को विश्वकप जीतने वाले महेन्द्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाये थे।ॉ
- आज मैच के हीरो इशांत शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा रहे। श्रीलंका के एंजिलो मैथ्यूज ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए।
- भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए।
- ईशांत ने आक्रामक बॉलिंग से श्रीलंका को पस्त कर दिया उन्होंने 54 रन देकर 5 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवैलियन भेजा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, September 1, 2015, 18:43 [IST]
Other articles published on
Sep 1, 2015