जिंबाब्वे पर भारत की जीत- 10 खास बातें पढ़कर आप कहेंगे शाबबाश
हरारे। ऐसे समय में जब सीनियर क्रिकेटरों को आराम दिया गया है, उस वक्त अगर युवा खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करें, तो उससे अच्छी क्या बात हो सकती है। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में पहली टीम इंडिया ने शुक्रवार को जिस तरह जिम्बाब्वे पर चार रनों से जीत दर्ज की, उससे साफ लगता है कि भविष्य में कई बेहतरीन क्रिकेटर भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाले हैं।
मैच के बारे में संक्षिप्त रिपोर्ट- भारत ने जिंबाब्वे को 4 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यह जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच अंबाती रायडू (नाबाद 124) को चुना गया। वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने 77 रनों की शांनदार पारी खेली। खास बात यह है कि युवा क्रिकेटरों ने अंतिम गेंद तक हार नहीं मानी। दूसरा मैच 12 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
प्रस्तुत हैं वो मुख्य बातें, जिन्हें पढ़कर आप कहेंगे शाब्बाश!
- अंबाती रायडू ने 133 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 124 रन बनाये।
- स्टुअर्ट बिन्नी ने 76 गेंदों पर 77 रन ठोके। 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
- छठे विकेट के लिए दोनों की 160 रन की रिकार्ड साझेदारी, संकेत है, भारत की मजबूत बल्लेबाजी का।
- इन दोनों ने युवरा सिंह और महेंद सिंह धौनी के 158 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ा।
- भुवेनश्वर कुमार की यॉर्कर लेंथ वाली गेंदबाजी, चौंकाने वाली थी। अंतिम ओवर में जीत का श्रेय भुवनेश्वर को जाता है।
- स्टुअर्ट बिन्नी ने बल्लेबाजी के अलावा 2 विकेट भी लिये। यानी आगे चलकर वो बेहतरीन ऑलराउंडर बन सकते हैं।
- अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 2 विकेट लिये और 41 रन दिये। अक्षर टीम इंडिया के दूसरे रविंद्र जडेजा के रूप में देखे जा सकते हैं।
- अजिंक्य रहाणे की बेहतरीन कप्तानी, गेंदबाजी के दौरान मैदान पर साफ दिखाई दे रही थी।
- बिन्नी-रायुडू का धैर्य देखने वाला था रन रेट गिरने के बाद भी दोनों प्रेशर में नहीं आये।
- सीनियर प्लेयर्स के बगैर बेहतरीन प्रदेर्शन अच्छे संकेत हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
