मैनचेस्टर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। स्क्वॉश के विश्व के शीर्ष 100 पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सूची में पहली बार आठ भारतीयों को स्थान मिला है।
पेशेवर स्क्वॉश एसोसिएशन की ताजा सूची के अनुसार चेन्नई ओपेन के प्रदर्शन के बाद भारत के सिद्धार्थ सुचडे और हरिंदर पाल संधू ने शीर्ष 100 पुरुष खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने में सफलता पाई है।
राष्ट्रीय चैंपियन सौरव घोषाल का सूची में 28वां स्थान है। जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल ने भी अपनी सर्वश्रेष्ठ वरीयता हासिल की और क्रमश: 30वें और 43वें स्थान पर पहुंच गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।