Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं फुटबाल प्रेमी

समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक सुरक्षा संबंधी सॉफ्टवेयर बनाने वाली प्रमुख कंपनी 'सिमेंटेक' ने दावा किया है कि साइबर अपराधी स्पैम ईमेल और धोखे में रखने वाले प्रस्तावों के माध्यम से दर्शकों का मन टटोल रहे हैं। ऐसे अपराधियों का मुख्य मकसद दर्शकों के बैंक खाते के बारे में विस्तार से जानना और फिर उसे खाली करना होता है।

कंपनी ने दावा किया है कि उसने अब तक फुटबाल प्रेमियों को झांसे में लेने के मकसद से तैयार हजारों अवैध वेबसाइटों और लाखों स्पैम-ईमेल का पता लगाया है। ये अपराधी उन लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं, जो इंटरनेट के माध्यम से टिकट खरीदना चाहते हैं या फिर ऑनलाइन मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं।

कंपनी ने फुटबाल प्रशंसकों से कहा है कि इंटरनेट का उपयोग करते समय वे विश्व कप से जुड़े किसी भी संदेहास्पद ईमेल या फिर लिंक पर क्लिक न करें। कंपनी ने प्रशंसकों से खासतौर पर कहा है कि वे किसी भी हाल में संदेहास्पद ईमेल के जरिए मांगी गई व्यक्तिगत जानकारियों का आदान-प्रदान न करें क्योंकि इससे उनके बैंक खातों के खाली होने का खतरा हो सकता है।

विश्व कप के टिकट हासिल करने या फिर ऑनलाइन मैच देखने के लिए उत्सुक लोगों के लिए कंपनी की यही सलाह है कि किसी भी प्रकिया का हिस्सा बनने से पहले विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए गए फोन नंबर या फिर ईमेल आईडी के माध्यम से उचित व्यक्ति के साथ संपर्क साधने के बाद ही किसी प्रकार की जानकारी का आदान-प्रदान करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+