आईपीएल : चेन्नई के 3 विकेट गिरे (लीड-6)
महेंद्र सिंह धौनी 20 और सुरेश एस. बद्रीनाथ 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैथ्यू हेडेन 19, मुरली विजय 42 और सुरेश रैना 14 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 178 रन बनाने का लक्ष्य रखा। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 177 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से नमन ओझा ने 49 गेंद पर शानदार 80 रन बनाए जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। माइकल लंब 30 रन बनाकर आउट हुए। लंब ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए।
फैज फैजल 17, यूसुफ पठान आठ, एडम वोग्स 20, अभिषेक झुनझुनवाला 11, पारस डोगरा पांच और शेनवार्न शून्य रन बनाकर आउट हुए।
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से उसे तीन में जीत और तीन में हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी छह मैच खेले हैं जिसमें उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है और दो में उसे जीत हासिल हुई है। अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स सातवें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications