For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पदक विजेताओं को नौकरी देगी महाराष्ट्र सरकार

By Ajay Mohan
मुंबई। खेल में युवाओं को प्रोत्‍साहित करने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने राष्‍ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले अपने सभी खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी की नौकरी देने का निर्णय लिया।

राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में 11 पदक जीता है। इनमें चार स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक विजेता शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को यात्रा पास दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने कहा, "हमें पदक विजेता खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व है।" उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को सार्वजनिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को नौकरी देने के अलावा सरकार स्वर्ण पदक विजेता को दस लाख, रजत पदक विजेता को 7.5 लाख और कांस्य पदक विजेता को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार देगी।

पदक जीतने वालों में राही सर्नोबत (स्वर्ण), अनीसा सईद (स्वर्ण), नरसिंह यादव (स्वर्ण), राही सर्नोबत (रजत), तेजस्विनी सावंत (रजत), मधुरिका पाटकर (रजत), तेजस्विनी सावंत (कांस्य), सूमा शिरुर (कांस्य), कविता राउत (कांस्य) खिलाड़ी शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+