मेसी का यह VIDEO उड़ा देगा आपके होश, 1 करोड़ 52 लाख लोगों ने देखा
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में कई बार खेल से जुड़ी कुछ ऐसी वीडियो वायरल हो जाती हैं जिनपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर दुनिया के स्टार फुटबाॅलर लियोनल मेसी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।
क्या है वीडियो में ऐसा खास
मेसी ने अपने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में वह किसी स्पोर्ट्स क्लब में खड़े नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि मेसी के हाथ में पेप्सी की बोतल है जिसे वह नीचे रखे फुटबाॅल के ऊपर रखते हैं। फिर सामने एक होल सा बनाया गया। पहले तो समझ नहीं आएगा कि वह क्या करने वाले हैं लेकिन वो जो करते हैं वो शायद ही कोई कर पाए। मेसी फुटबाॅल को किक मारते हैं और उसे सामने बनाए गए होल के बीच से क्राॅस करते हैं(जैसे की गोल करते हैं)। इसमें जो खास बात रही वो यह रही कि पेप्सी की बोतल फुटबाॅलर से नीचे गिरती तो है लेकिन सीधी खड़ी रहती है यानि की बोतल गिरती नहीं।
1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को अबतक इस्टाग्राम पर 1 करोड़ 52 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। वहीं फैंस उनके इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं तथा अपनी हैरानी भरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि मेसी एक महीने में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के पहले फुटबाॅल खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने क्रिस्टियान रोनाल्डो और नेमार जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
