मुंबई। इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच की भूमिका में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने दिखेंगे। वो ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे।
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को महेला को मुख्य कोच चुने जाने की घोषणा की। पिछले दो सीजन से ऑस्ट्रलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका में थे। उन्होंने जोंटी रोड्स के बाद ये भूमिका संभाली थी।
रिकीं पोटिंग का मुंबई इंडिंयस के साथ करार इस साल खत्म हो गया है। रिकी पोटिंग के ऑस्ट्रलियाई टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। उनके ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम के कप्तान बनने की आशा जताई जा रही है।
We welcome one of the most elegant & graceful batsmen of the modern era, @MahelaJay as the new Head Coach of Mumbai Indians. #WelcomeMahela pic.twitter.com/wFlulxw4iM
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 18, 2016
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 18 साल क्रिकेट खेला है। वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में महेला ने 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट भी खेला है।
इंडियन प्रीमियर लीग का दसवां सत्र अगले साल अप्रैल में होने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में बेंगलुरु में होगी। आईपीएल भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के एकदम बाद में हो सकता है।